ताली की आवाज से कुंड में निकलता है गर्म पानी

कुदरत के ऐसे कई रहस्य हैं जिन्होंने इंसान को सोचने पर मजबूर किया हैं और उनको इंसान आज तक समझ नहीं पाया हैं। ऐसे कई रहस्य जुड़े है भारत के धार्मिक स्थलों से जिन्हें उनमें होने वाले चमत्कारों के लिए जाना जाता हैं। ऐसे कई चमत्कार हमें देखने को मिलते हैं जो अकल्पनीय हो। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ताली बजाने से गर्म पानी बड़ी तेजी से निकलता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

यह रहस्यमय स्थान झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। यह अनोखा कुंड है जिसकी एक खासियत ने इसे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिया। इसका नाम है- दलाही कुंड। झारखंड के बोकारो जिले में ऐसा तालाब है जहां पर ताली बजाने से पानी तेजी से बाहर निकलता है। तालाब में पानी इतनी तेजी से निकलता है मानो किसी बर्तन में पानी उबल रहा हो।

इस कुण्ड से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है लेकिन यह सच है कि बोकारो से 27 किमी दूर इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से लोगों की मन्नतें भी पूरी हो सकती हैं। इस तालाब से निकलने वाला पानी जमुई नामक नाले से होता हुआ गरगा नदी में जाता है।

इस कुंड पर किए गए शोध से पता चला कि ऐसी जगहों पर पानी बहुत नीचे होता है अगर लोग कहते है कि इस पानी से नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं तो यानि इस पानी में कोई ना कोई चीज मिली हुई है।