VIDEO : सूअर से डरकर खूंखार चीते के भागने का यह नजारा देख आप भी रह जाएंगे हैरान!

जंगल की दुनिया का अपना अनोखा कानून होता हैं जहां अपनी जान बचाने के लिए दूसरे जानवरों से मुकाबला करना पड़ता हैं। जंगल में चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर होता हैं और अपने शिकार के लिए भी जाना जाता हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिल रहा हैं जिसमें एक सूअर से डरकर खूंखार चीता भागते हुए दिखाई दे रहा हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि सुअर चीते पर भारी पड़ता हुआ नजर आता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘जंगल में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब शिकारी खुद शिकार बन जाता है।

ये वीडियो महज 13 सेकंड का है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह काफी पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में एक चीता जंगली सुअर के पीछे दौड़ता हुआ नजर आता है। आप देख सकते हैं कि सुअर अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रहा होता है। लेकिन इसके अगले ही पल पूरा गेम पलट जाता है। जो चीता पहले सुअर को शिकार के मकसद से उसके पीछे दौड़ लगाता हुआ दिखाई दे रहा था, अब वही सुअर से अपनी जान बचाने के लिए भागता फिरता हुआ दिख रहा है।

सुअर और चीता का ये वीडियो देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए होंगे। मजेदार बात है कि जो शिकार करना चाह रहा था, वह खुद शिकार होते-होते रह गया। हालांकि, जंगल में ऐसे दृश्य आम बात नहीं हैं। यहां हमेशा ताकतवर ही जीतता है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब ताकतवर भी कमजोर के सामने नतमस्तक हो जाए। ज्यादातर मामलों में मिनटों में चीरफाड़ का खेल शुरू हो जाता है।