क्यों चिकित्सा क्षेत्र में हर जगह दिखता है लाल प्लस का निशान, आइये जानते है इसके बारे में

आपने अक्सर अपने दैनिक जीवन में देखा होगा कि अस्पताल, एम्बुलेंस आदि में जो भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े होते हैं, वहाँ पर लाल प्लस का निशान बना होता हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है कि इस लाल प्लस के निशान का मतलब क्या हैं। आज हम आपको बताते हैं कि क्यों चिकित्सा से जुडी हर जगह पर लाल प्लस का निशान बनाया जाता हैं।

दरअसल जिस प्लस के निशान का प्रयोग चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाता है वह रेड क्रॉस का संकेत है, जो चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक स्वैच्छिक संगठन है रेड क्रॉस की मूल अंतर्राष्ट्रीय समिति 1963 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हेनरी डुनेंट और गुस्ताव मोनीयर द्वारा स्थापित की गई थी।

यह संकेत हमेशा अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लिनिक, डिस्पेन्सरी, एम्बुलेंस इत्यादि में पाया जाता है डॉक्टर या चिकित्सा के क्षेत्र से जुडे सभी व्यक्ति इस संकेत का उपयोग इसलिए करते हैं ताकि आपातकाल के समय उन्हें आसानी से पहचाना जा सके। यही कारण है कि चिकित्सा के क्षेत्र में लाल प्लस के निशान का प्रयोग किया जाता है।