आखिर क्यों बना होता है ट्रेन के पीछे X का निशान, कारण इसकी सुरक्षा से जुड़ा

आप सभी ने ट्रेन का सफ़र तो किया ही होगा जो देश के एक स्थान को दूसरे से जोड़ने का काम करता हैं। लेकिन क्या पा ट्रेन से जुडी सभी जानकारी जानते हैं। ट्रेन से जुड़ी कई जानकारियां ऐसी होती हैं जिनसे आप अभी भी अनजान हैं। जैसे कि ट्रेन के पीछे बना X का निशान। क्या आप इसका कारण जानते हैं कि आखिर क्यों इसे बनाया जाता हैं। नहीं तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

X का मतलब होता है कि यह ट्रेन का आखिरी डिब्बा है और ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X के साथ एलवी लिखने का मतलब होता है ‘लास्ट व्हीकल'। अगर आप ध्यान देंगे तो एलवी हमेशा एक्स के निशान के साथ लिखा होता है। अगर किसी ट्रेन के पीछे यह निशान नहीं बना होता है, तो इसका अर्थ होता है कि कोई डिब्बा ट्रेन से अलग हो गया है। जिस कारण दुर्घटना होने के सम्भावना ज्यादा रहती है इसलिए दुर्घटना को रोकने के लिए यह निशान बनाया गया है।

आपने जरूर देखा होगा की रेलवे क्रोसिंग पर गार्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाता है साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करता है कि ट्रेन के लास्ट डब्बे में X का निशान बना हो। रात के समय ये सुनिश्चित करने के लिए क्रोस के निशान के नीचे एक लाल बत्ती लगी होती है जिसे देख कर रात में भी अंदाजा लगाया जाता है कि ट्रेन सेफ है।