आखिर क्यों मारा जाता है शव को जलाते समय सिर पर डंडा, जानें इस रहस्य का राज

इस जीवन का शाश्वत सत्य है मृत्यु। जिस भी व्यक्ति ने इस धरती पर जन्म लिया हैं उसकी मृत्यु होना निश्चित हैं और जीवन का यह जन्म-मृत्यु चक्र इसी तरह चलता रहता हैं जिससे हर जीव गुजरता हैं। हर व्यक्ति की मौत निश्चित हैं लेकिन उसकी इस दुनिया से विदाई के तरीके धर्म के अनुसार अलग-अलग होते हैं। हिन्दू धर्म में शव को जलाकर रीती-रिवाज से विदाई दी जाती हैं। इसी रिवाज में एक है शव के सिर पर डंडा मारने के बारे में।

हिंदू धर्म में शव को जलाते हुए मृतक व्यक्ति के सर पर डंडा मारा जाता है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर शव के सर पर डंडा क्यों मारा जाता है?

मृतक व्यक्ति के सर पर डंडा इसलिए मारा जाता है ताकि अगर मृतक व्यक्ति के पास किसी तरह का कोई तंत्र विद्या होगा तो कोई दूसरा तांत्रिक इस विद्या को चुरा ना ले और उसकी आत्मा को अपने वश में ना कर ले। कोई तांत्रिक उस आत्मा को अपने वश में कर लेने के बाद उससे किसी भी तरह के बुरे कार्यों को अंजाम दे सकता है।