आखिर क्यों यहां लड़कियों को दी जाती हैं अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखने की नसीहत, मामला हैरान करने वाला

आज के इस कलयुगी ज़माने में लड़कियों की सुरक्षा बहुत बड़ा मुद्दा बनता जा रहा हैं क्योंकि देश-विदेश की सरकारें लड़कियों की सुरक्षा कर पाने में सफल नहीं हो पाई हैं। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई अनूठे इंतजाम करने की जरूरत हैं। जिस की स्वीडन के शहर गोथेनबर्ग में देखने को मिला। स्वीडन में महिलाओ को अपनी सुरक्षा करने के लिए एक अजीबोगरीब प्रकार की नसीहत दी जाती है कि वो अपनी हिफाजत के लिए अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखे। अब ऐसा क्यों हैं आइये जानते हैं इसके बारे में।

आज के समय में लड़कियों की मर्जी के बिना ही उनकी शादी करके उन्हें देश से बाहर ले जाया जाया जाता है जहां पर उनका खतना किया जाता है। इसलिए महिलाओ को चम्मच रखने की सलाह दी जाती है। अब आप ये ही सोच रहे होंगे कि चम्मच रखने से खतना का क्या सम्बन्ध? दरअसल यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि जब महिलाए अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखकर एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर के नीचे से गुजरेंगी तो अलार्म बजेगा इसके बाद महिला को पर्सनल चेकिंग के लिए कही कोने में ले जाया जाएगा जहां पर अधिकारियो को अपनी परेशानी के बारे में बता सकती है।

इस ट्रिक को कई महिलाओ और लड़कियों ने अपनाया है जो सफल भी हुई है। खास बात तो ये है कि चम्मच वाली ट्रिक को अपनाकर कई लड़किया अब तक खुद को बचा भी चुकी है। ब्रिटेन में भी कई लड़कियों ने चम्मच वाली ट्रिक अपनाई है।