आखिर क्यों माँ के गर्भ में पल रहा बच्चा मारता है लात, शायद ही जानते होंगे आप इसका राज

माँ बनना किसी भी महिला के लिए सपना सच होने जैसा होता हैं जो उन्हें पूर्ण करता हैं और खुशी देता हैं। हर माँ अपने बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में रखती हैं और यह समय हर माँ के लिए नए अनुभव और अहसास लेकर आता हैं। एक अहसास होता है बच्चे का गर्भ में लात मारना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बच्चा गर्भ में क्यों लात मारता हैं। अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह अनोखा कारण जिसकी वजह से बच्चा माँ के गर्भ में लात मारता हैं।

- नए वातावरण में बदलाव होने पर जब बच्चा बाहर के परिवर्तन को महसूस कर रहा होता है, इस कारण वह तुरंत प्रतिक्रिया के तौर पर किक मारता है।

- बाहर से कुछ शोर या मां के कुछ खाने की आवाज सुन कर भी बच्चा अपने अंगो को फैलाता है। बच्चे का लात मरना सामान्य विकास को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपका बच्चा बहुत सक्रिय है।

- जब बच्चा गर्भावस्था के शुरूआती सप्ताहों में अपने अंगो को फैलाता है, तब परेशानी महसूस होती है। प्रेग्नेंसी के 36 वे सप्ताह पर आपके बच्चे का आकार बढ़ जाता है जिस कारण वह ज्यादा हिल नहीं पाता है।

- यदि बच्चा कम लात मार रहा है तो ऐसा कम ऑक्सीजन सप्लाय के कारण भी हो सकता है। यदि खाने के बाद बच्चा लात नहीं मार रहा है तो एक गिलास पानी पी कर देखे। लात कम मारने का कारण शुगर लेवल का कम होना भी हो सकता है।