आखिर क्यों लगे होते हैं शर्ट की कॉलर में दो बटन्स और पीछे लूप, जानें इसके रोचक कारण

पुरुषों के परिधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं शर्ट। आप सभी ने शर्ट को कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया कि शर्ट की कॉलर में दो बटन्स लगे होते हैं और उसके पीछे एक लूप भी होता हैं। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की हैं कि आखिर ये शर्ट में क्यों होते हैं और इनका काम क्या होता हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी रोचक जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पहले के समय में लोगों के पास हैंगर्स, अलमारी या वॉर्डरोब जैसी कोई चीज नहीं होती थी। शर्ट में लगे ये छोटे से लूप शर्ट को हुक पर टांगने के काम आते थे और कपड़ों पर रिंकल्स भी नहीं पड़ते थे। शर्ट में लगे लूप की शुरुआत नाविकों ने की थी, वे इन्हें कपड़े चेंज करते समय जहाज में बने हुक पर टांग देते थे। धीरे-धीरे ये फैशन पानी से आम लोगों के बीच छाने लग गया। इसकी शुरुआत अमेरिका में बने ऑक्सफोर्ड (एक तरह का थिक कॉटन फैब्रिक) बटन डाउन शर्ट से 1960 में हुई, दूसरे ब्रांड्स भी इस ट्रेंड को फॉलो करने लग गए। बाद में ये फैशन अमेरिका की पॉपुलर Ivy League (ये लीग अमेरिका की 8 यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स टीम को मिलकर बानी है) में भी काफी पॉपुलर रहा। वॉर्डरोब और हैंगर्स के आने के बाद शर्ट में लगे ये लूप महज एक डिजाइन बनकर ही रह गए हैं।

कॉलर में लगी दो बटन्स को बटन डाउन कॉलर कहा जाता है। इस ट्रेंड की शरुआत Ivy League के पोलो (घोड़े पर बैठकर खेला जाने वाला खेल) प्लेयर्स द्वारा की गयी थी। वे चाहते थे कि उनके शर्ट की कॉलर घुड़सवारी करते वक्त फेस से दूर रहे इसलिए उन्होंने बटन डाउन कॉलर शर्ट पहनना शुरू कर दिया। ये तकनीक, कॉलर फ्लैप को खिलाडियों के चेहरे से दूर रखने में मदद करती थी। आज ये ट्रेंड आम लोगों में भी खासा पॉपुलर है। अगर आप टाई पहन रहे हैं तो कॉलर में लगी बटन्स आपकी टाई को जगह पर रखने में भी हेल्प करेंगी।