आखिर क्यों की जाती हैं पेड़ों पर सफेद और लाल रंग की पट्टियां, कारण बड़ा हैरान करने वाला

अक्सर आते जाते ऐसी कई चीजें देखने को मिलती हैं जिनका कारण पता ना होने कि वजह से जहन में कई तरह के सवाल उठते हैं। ऐसा ही कुछ तब होता हैं जब सड़क किनारे लगे पेड़ पर सफेद और लाल रंग की पट्टियां देखने को मिलती हैं। इसके पीछे ऐसे कई कारण होते हैं जो हैरान करने वाले होते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पेड़ों के निचले हिस्से में पेंट करने का यह तरीका काफी पुराना है। इसके पीछे उद्देश्य होता है हरे-भरे पेड़ों को और ज्यादा मजबूती देना। आपने देखा होगा कि पेड़ों में दरारें आ जाती हैं और उनकी छाल निकलने लगती है, जिसकी वजह से पेड़ कमजोर हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें पेंट कर दिया जाता है, ताकि उनकी मजबूती बनी रहे और पेड़ों की उम्र लंबी हो। पेड़ों को पेंट करने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि उनमें दीमक या कीड़े नहीं लगते, क्योंकि ये कीड़े किसी भी पेड़ को अंदर से खोखला कर देते हैं, लेकिन पेंट करने की वजह से पेड़ों में कीड़े नहीं लगते हैं, जिससे वो सुरक्षित रहते हैं।

पेड़ों को पेंट करने से उनकी सुरक्षा में भी सुधार होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि वो पेड़ वन विभाग की नजर में हैं और उनकी कटाई नहीं की जा सकती है। कुछ जगहों पर पेड़ों को रंगने के लिए केवल सफेद पेंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई जगहों पर लाल और नीले रंगों का भी उपयोग किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क के किनारे के पेड़ों को भी सफेद रंग से रंगा जाता है, ताकि रात के अंधेरे में भी ये पेड़ अपनी चमक के कारण आसानी से दिख सकें।