पटरी पर गिरा व्हीलचेयर पर बैठा शख्स, सामने से आ रही थी मेट्रो, फिर जो हुआ देखें वीडियो में...

रेल ट्रैक पर अक्सर दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स व्हीलचेयर पर बैठा मेट्रो का इंतजार कर रहा था। लेकिन वो अचानक से मेट्रो ट्रैक पर गिर जाता है। जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उसे देखा तो सभी से बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ पड़े। लोग उस शख्स को बचाने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी सामने से मेट्रो आ गई। यह देख वहां, मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स व्हीलचेयर समेत मेट्रो ट्रैक पर गिर जाता है। उसे ऊपर लाने के लिए एक और शख्स नीचे उतरता है। तभी वहां खड़ी एक महिला देखती है कि सामने से मेट्रो आ रही है और तभी दो लोग और मिलकर उस शख्स को ऊपर प्लेटफॉर्म पर खींच लेते है और उसकी जान बच जाती है।

इस वीडियो को @SubwayCreatures नाम के यूजर पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, यूनियन स्क्वायर में आज दोपहर व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति किसी तरह मेट्रो की पटरियों पर गिर गया। खुशकिस्मती से, एक शख्स नीचे कूद गया और ट्रेन के स्टेशन पर आने से लगभग 10 सेकंड पहले उस आदमी को बचा लिया। मदद करने के लिए नीचे कूदने वाला कोई भी शख्स हो, उसके लिए खूब तारीफ!