आखिर क्या कारण है सड़क किनारे लगे इन विभिन्न रंग के पत्थरों का, वजह आपको हैरान कर देगी

बस या कार से सफ़र तो आप सभी ने किया ही होगा। सफ़र के दौरान खिड़की से बाहर देखना सभी को पसंद आता हैं। क्या कभी आपने गौर किया कि आप जिन रास्तों पर जा रहे हैं वहां सड़क के किनारे कई विभिन्न रंग के पत्थर लगे हुए होते है जिन पर शहर का नाम और उसकी दूरी अंकित होती हैं। अगर आपने भी देखें हैं तो क्या आपने कभी इनके रंगों से जुड़ी जानकारी लेनी चाही कि आखिर क्यों ये पत्थर अलग अलग रंग के होते हैं। अगर आपको इसका कारण नहीं पता हैं तो आइये आज हम बताते हैं आपको इनके रहस्यों के बारे में।

काले, नीले या सफेद रंग वाले मील के पत्थर
सड़क किनारे काले, नीले या सफेद रंग की पट्टी वाले मील के पत्थरों का मतलब है की आप किसी बड़े शहर की सड़क पर चल रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण उसी शहर के प्रशासन द्वारा किया जाता है।

नारंगी रंग वाले मील के पत्थर
जब भी आप किसी गांव की सड़क पर चल रहे होंगे तो आपको सड़क किनारे ऐसे मील के पत्थर दिखाई देंगे जिनके ऊपर नारंगी रंग की पट्टी होगी। गांव की इन सड़कों के मील के पत्थरों का नारंगी रंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रोड की निशानी होती है।

पीले रंग वाले मील के पत्थर
सड़क किनारे कुछ मील के पत्थरों के ऊपर पीले रंग की पट्टी होती है और पीले रंग की पट्टी वाले मील के पत्थर नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग की निशानी होते हैं। तो अगली बार जब आपको सड़क किनारे पीले रंग की पट्टी वाले मील के पत्थर दिखाई दें तो समझ लीजियेगा आप नेशनल हाईवे पर चल रहे हैं।

हरे रंग वाले मील के पत्थर
सड़क किनारे अगर आपको हरे रंगे की पट्टी वाले मील के पत्थर दिखाई दें तो समझ लीजियेगा की आप स्टेट हाईवे यानी राज्य राजमार्ग पर चल रहे हैं। राज्य राजमार्गों का निर्माण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और मील के पत्थरों पर हरे रंग की पट्टी इस बात की निशानी है की ये स्टेट हाईवे है।