साढ़े चार लाख लोगों को पछाड़ लड़की ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अपने नाम किए इतने लाख रुपये

इस दुनिया में कई लोग हैं जो अपने नाम अनोखे रिकॉर्ड बना चुके हैं और रिकॉर्ड बनाने के लिए वे किसी भी हद तक जा चुके हैं। ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड अब एक लड़की ने अपने नाम किया हैं जिसने साढ़े चार लाख लोगों को पछाड़ यह कारनामा किया हैं। यह लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पश्चिम बंगाल के हुंगली की रहने वाली लड़की ने सबसे अच्छी नींद का खिताब जीता है। खिताब जीतने वाली लड़की का नाम त्रिपर्णा है जो हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली है। इस खिताब को जीतने के बाद लड़की को छह लाख रुपये का इनाम दिया गया है। त्रिपर्णा इस समय अमेरिका की कंपनी में काम करती हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं।

सर्वश्रेष्ठ नींद में सोने की प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें लड़की समेत साढ़े चार लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। लेकिन लड़की ने सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ नींद में सोने के मामले में पीछे छोड़ दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। खिताब जीतने के बाद त्रिपर्णा ने मीडिया को बताया कि उनको एक ऑनलाइन वेबसाइट से माध्यम से इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट से पता चला कि ऑल इंडिया लेवल पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसके बाद त्रिपर्णा इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। इस सोने वाली प्रतियोगिता में साढ़ चार लोगों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में 15 लोगों को चयनित किया गया था जिसमें फाइनल स्तर के लिए चार लोगों को चुना गया था। फाइनल में हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा ने सर्वश्रेष्ठ सोने वाले व्यक्ति का खिताब जीत लिया। इस प्रतियोगिता में हर शख्स को एक मैट्रेस और एक स्लीप ट्रैकर मिला था। इसमें सभी को सबसे अधिक नींद में सोना था। त्रिपणा ने लगातार 100 दिन 9 घंटे तक सोया और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। इस खिताब को जीतने के बाद उनको 6 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया है। उनको एक-एक लाख रुपये के 6 चेक मिले हैं। त्रिपर्णा चक्रवर्ती को बचपन से ही सोने का शौक था। उनका कहना है कि कई बार परीक्षा के समय भी वह सो गई थीं।