यहाँ प्रेग्नेंट होने पर ही होती है लड़की की शादी, वाकई में बड़ी अजीबोगरीब परंपरा

हमारे देश को अपनी संकृति और रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता हैं। देश में कई परम्पराएं प्रचलित हैं, जिनमें से कई तो ऐसी विचित्र परम्पराएं हैं जो बहुत ही अजीबोगरीब हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबोगरीब परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लड़की के प्रेग्नेंट होने पर ही उसकी शादी होती हैं। तो आइये जानते हैं इस अजीब परंपरा के बारे में।

वेस्ट बंगाल में एक ऐसी जनजाति है। जिनके यहां शादी को लेकर अजीब रिवाज है। यहां लड़की को अगर लड़का पसंद करता है और फिर उसे लेकर भाग जाता है। दोनों साथ में रहतें हैं और जब लड़की गर्भवती हो जाती है तो उसे वापस लेकर लड़की के घर पर छोड़ जाता है और फिर दोनों की शादी हो जाती है।

जब लड़की गर्भवती हो जाती है तो उसे शादी के योग्य समझा जाता है। वेस्ट बंगाल के टोटो जनजाति का रिवाज अपने आप में बड़ा अनोखा है। जब लड़की गर्भवती हो जाती है तो उसकी शादी उसी लड़के के साथ धूमधाम से कर दिया जाता है।