अजीबो-गरीब परंपरा जिसमें दूल्हा-दुल्हन को किया जाता है काला, जानें क्यों

देश-दुनिया में ऐसी कई परम्पराएं होती हैं जिनको निभाना लोग अपना धर्म समझते हैं। खासकर शादी से जुडी परम्पराएं तो हर देश में होती ही हैं। लेकिन उनमें से कुछ परम्पराएं इतनी अजीब होती हैं जिनको सुनने के बाद उन पर यकीन करना मुश्किल होता हैं। आज हम भी आपको ऐसी ही एक अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन को काला किया जाता है। लेकिन क्यों आइये जानते हैं।

स्कॉटलैंड में शादी करने वाले जोड़ों के साथ कुछ ऐसा ही होता है। उनकी हसरतों पर कालिख और कूड़ा-कचरा फिर जाता है। आपको सुनने में बेहद खराब लगे, लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। यहां के कई हिस्सों में यह अजीबो-गरीब परंपरा अपनाई जाती है। इसमें शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को काला किया जाता है। मान्यता है कि इससे उनकी जिंदगी में नकारात्मका खत्म हो जाएगी और वे खुशहाल रहेंगे।

परंपरा निभाने के लिए दूल्हा-दुल्हन के दोस्त-यार उनसे मिलते हैं। वे इसके लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे होते हैं। जिसमें चिडिय़ों के पंख, खराब हो चुके सॉस, सड़े हुए अंडे, बेकार हो चुकी करी, फटा दूध, जूतों की पॉलिश, तार, कोका पाउडर और आटा सरीखी चीजें होती हैं।

फिर क्या, मौका आते ही वे ये सारा सामान दूल्हा-दुल्हन पर उड़ेलते हैं। कई जगहों पर तो दूल्हा-दुल्हन पर ये सब सामान डालने के बाद उन्हें वहां आसपास के इलाके में घुमाया जाता है। इस दौरान जो लोग उनके साथ होते हैं, वे जोर-जोर से चिल्लाकर सबको दूल्हा-दुल्हन को दिखाते हैं।