घर में मौत होने पर यहां की महिलाओं के साथ किया जाता हैं यह रूह कंपा देने वाला काम!

दुनियाभर में हर क्षेत्र और समाज के अपने कुछ विशेष कानून और रिवाज होते हैं जो प्राचीन समय से ही चले आ रहे हैं। हांलाकि आज के समय में इनमें मौजूद कुरीतियां कम हो गई हैं। लेकिन आज भी कई ऐसे कामों को अंजाम दिया जाता हैं जो सोच से परे हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं इंडोनेशिया में रहने वाली एक जनजाति में जहां परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो घर की महिलाओं के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसके बारे में जानकर ही आपकी रूह कांप जाएगी।

दरअसल, इस जनजाति में किसी की मौत हो जाती है, तो महिला की अंगुलियों को काटा जाता है। यहां पर आज भी इस खतरनाक परंपरा का पालन किया जाता है। अगर किसी की अंगुली में थोड़ी सी भी चोट लग जाती है, तो कितन दर्द होता है। अब आप सोचिए जब किसी महिला की अंगुलियों को काटा जाता होगा, तो उसे कितनी असहनीय पीड़ा होती होगी।

परिवार में किसी शख्स की मौत होने पर लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है। दर्द को कम करने के लिए लोग परिवार के साथ खड़े रहते हैं। लेकिन इंडोनेशिया में डानी जनजाति में महिलाओं को काफी दर्द झेलना पड़ता है। इस जनजाति के परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं की अंगुली काटी जाती है। इस परंपरा को इकिपलिन प्रथा कहा जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के जयाविजया प्रांत के वामिन शहर में डानी जनजाति काफी संख्या में पाई जाती है। इंडोनेशिया की सरकार ने सालों पहले ही इकिपलिन प्रथा पर रोक लगा दी थी, लेकिन माना जाता है कि आज भी जनजाति में चोरी छिपे इस प्रथा का पालन किया जा रहा है।