अनोखा रिवाज : भारत की इस जगह में शादी से पहले लड़की का माँ बनना जरूरी

हमारे देश को कई संस्कृतियों का समागम माना जाता हैं जिसमें कई ऐसे रिवाज देखने को मिलते हैं जिनसे आप अनजान हैं और इनकी जानकारी आपको हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक अनोखा रिवाज पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक छोटे से कस्बे टोटोपडा में निभाया जाता हैं जिसके तहत शादी से पहले लड़की को माँ बनना पड़ता है जो कि आपको मजाक लगेगा लेकिन यह सच हैं।

इस इलाके में टोटो नामक एक जनजाति काफी वक्त से निवास कर रही है, जिसके नियम कानून सब बहुत अलग है। इस जनजाति में लड़का अपनी पसंद की लड़की को पहले भागकर ले जाता है और उसके साथ सहवास करता है, उसके बाद जब लड़की गर्भ धारण कर लेती है, तो उसे शादी के योग्य समझा जाता है। लड़की के गर्भवती होने के बाद उनके घर वाले दोनों को शादी के रिश्ते में बाँध देते हैं। कितना अजीब है न, गर्भवती होकर शादी में बैठना।

इस जनजाति में सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि, तलाक़ के कायदे भी अजीब हैं, उपरोक्त रीति से शादी करने के बाद अगर कोई लड़की किसी लड़की को तलाक देना चाहता है, या उससे अलग होना चाहता है तो उसे एक विशेष पूजा करवानी होती है, जिसमे बहुत खर्च आता है, इसी कारण यहां तलाक के अधिक मामले नहीं देखे जाते। तलाक लेने में इस वजह से यहाँ के लोग पीछे हट जाते हैं।