इटली में लगता हैं परछाई पर भी टैक्स, जानें विदेशों के कुछ ऐसे ही विचित्र कर

हाल ही में, हमारे देश में गाड़ियों के चालान को लेकर बड़ा बवाल उठा हुआ हैं क्योंकि केंद्र द्वारा लगाए चालान की रेट गाड़ियों की कीमत से भी ज्यादा पड़ रही हैं जो कि अपनेआप में विचित्रता प्रकट कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में इससे भी विचित्र कर लगाए जाते हैं जिनको जानकर आपको बहुत हैरानी होगी। तो आइये जानते हैं विदेशों के ऐसे ही हैरान कर देने वाले टैक्स के बारे में।

- ओल्ड स्टफ मैगेजीन के अनुसार पब्लिक हेल्थ प्रॉक्ट टैक्स के नाम पर हंगरी में साल 2011 से हर उन डिब्बाबंद खानों पर कर वसूला जाता है, जिनमें ज्यादा मात्रा में चीनी और नमक मौजूद होते हैं।

- अलाबामा रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अनुसार अमेरिका के अलबामा राज्य में ताश का बंडल खरीदने पर टैक्स लगाया जाता है। ऐसा टैक्स वसूलने वाला अलबामा एकमात्र राज्य है।

- अमेरिका के ऑर्कन्स राज्य में टैटू या शरीर पर कोई तस्वीर गुदवाने पर 6 फीसदी टैक्स देना होता है।

- न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार जापान में मेटाबो कानून के मुताबिक 40 साल से लेकर 75 साल के लोगों की कमर हर साल नापना जरूरी है। अगर पुरुष की कमर की लंबाई 85 सेंटीमीटर से ज्यादा होती है तो टैक्स लगता है और महिलाओं की 90 सेंटीमीटर से ज्यादा होने पर टैक्स देना पड़ता है।

- इटली के वेनेटो शहर में एक जगह का नाम कॉनेग्लियानो है। वहां होटल, रेस्तरां या दुकान में लगे बोर्ड या टेंट की परछाई गली में बनती है तो उनसे एक साल में सौ डॉलर टैक्स के रूप में वसूला जाता है।

- स्पेन के बैलरिक द्वीपसमूह में साल 2016 से सन टैक्स यानी धूप टैक्स लगाया जा रहा है। क्योंकि वहां हर साल एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इसके कारण स्थानीय संसाधनों पर दबाव पड़ता है।

- अमेरिका में साल 2010 से टैनिंग टैक्स लगाया जा रहा है। इस टैक्स को लगाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि स्किन कैंसर पर रोकथाम लगाया जा सके।