एक साधारण मैसेज बना महिला की नौकरी पर ग्रहण, पूरी सच्चाई हैरान करने वाली

आज के समय में हर व्यक्ति अपनी नौकरी पर पूर्ण तरह से निर्भर होता हैं। जी हाँ, घर का खर्चा कई तरह की किस्तें सभी की भरपाई नौकरी की तनख्वाह से ही होती है। लेकिन जरा सोचिए आपको अचानक नौकरी से निकाल दिया जाए तो क्या हो। इससे व्यक्ति के जीवन में पूरी उथल-पुथल मच जाती हैं। ऐसा ही हुआ हैं एक महिला के साथ जिसको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा हैं और इसका कारण बना हैं एक साधारण मैसेज। अब आप सोच रहे होंगे कि मैसेज किस किसी की नौकरी जाने का कारण बन सकता हैं। तो आइये जानते हैं हैरत में डालने वाली पूरी सच्चाई के बारे में।

चीन में मौजूद एक कंपनी द्वारा लिया गया फैसला सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान कर रहा है। महिला ने अपने बॉस को कुछ अलग अंदाज में ई-मेल का रिप्लाई दिया, जिसके बाद उस महिला को नौकरी से निकाल दिया गया है। चीन के हुनान के चांग्शा में एक बार मौजूद है, जिसके मैनेजर को बार में नौकरी कर रही लड़की ने ओके लिखने के साथ-साथ इमोजी भी सेंड कर दिया, जिसके बाद उस महिला को नौकरी से निकाल दिया गया है।

कंपनी के नियम के मुताबिक कर्मचारी को रोजर लिखकर पूरा मैसेज लिखना होता है पर महिला कर्मचारी ने ओके के साथ इमोजी सेंड कर दिया। कंपनी के नियम का पालन ना करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि बॉस ने मुझसे कहा कि आपको अगर किसी भी तरह का कोई मैसेज मिलता है तो आपको टेक्सट करना होता है ना कि कोई इमोजी भेजना होता है। आपको कंपनी के नियमों के बारे में पता है कि नहीं। इसके बाद महिला को एचआर से मिलने को कहा गया, जहां उनका हिसाब करके इस्तीफा थमा दिया गया। महिला ने कहा कि वह यहां सालों से काम कर रही थी। ऐसी स्थिति में वो पहली बार फंसी है।