यहां अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता, जानें ईरान के अजीबोगरीब कानून

वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी चल रही हैं जिसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा हैं। लेकिन यह समझने की जरूरत हैं कि आप ईरान को कितन जानते हैं। आज हम आपके लिए ईरान के कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून लेकर आए हैं जो आपको झकझोर का रख देंगे। यहां लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- यहां पिता अपनी बेटी से भी शादी कर सकता है। साल 2013 में ईरान में यह कानून पास हुआ था, जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है, लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए।

- यहां महिलाओं का टाइट कपड़े पहनना अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही यहां यह भी कानून है कि महिलाएं अपने पति को संबंध बनाने के लिए मना नहीं कर सकती हैं।

- यहां सड़क पर खड़े होकर गाना गाना अपराध माना जाता है। साथ ही इस देश में लोगों का टाई पहनना भी मना है।

- ईरान में महिलाओं का गैर मर्दों से हाथ मिलाना अपराध है। अगर महिला किसी से हाथ मिलाती पायी जाती है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। पिछले साल ईरान की महिला वॉलीबॉल टीम ने ग्लोबल चैलेंज टूर्नामेंट की अंडर-23 कैटेगरी का फाइनल जीता था, लेकिन महिला खिलाड़ी जीत के बाद भी टीम के पुरुष कोच के साथ हाथ नहीं मिला सकी थीं। कोच ने खिलाड़ियों से एक क्लिपबोर्ड के जरिये हाथ मिलाकर जीत का जश्न मनाया था।

- इस देश में महिलाएं स्टेडियम में जाकर पुरुषों का खेल नहीं देख सकती हैं। साथ ही यहां हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं को दो महीने जेल की सजा हो जाती है।

- ईरान में सिर्फ पुरुषों को ही तलाक लेने का अधिकार दिया गया है। यहां महिलाओं को ये हक नहीं है कि वो पुरुषों से तलाक मांग लें। इसके अलावा पति की मर्जी के बिना यहां महिलाओं के काम करने पर भी पाबंदी है।