इस देश के कानून बेहद अजीबोगरीब, पिता कर सकता है अपनी ही बेटी से शादी

हर देश की अपनी कानून व्यवस्था होती हैं जो वहां की परिस्तिथियों में संतुलन बनाने के लिए जरूरी होती है। लेकिन कई बार एक देश के कानून दूसरे देश के लिए हैरान करने वाले होते हैं क्योंकि वहां की परिस्थितियां और संभावनाए अलग होती हैं। आज हम आपको ईरान से जुड़े ऐसे कानूनों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बेहद ही अजीबोगरीब हैं और आपका सर चकरा देंगे। तो आइये जानते हैं ईरान के इन चौकाने वाले कानूनों के बारे में।

- ईरान देश में महिलाएं स्टेडियम में जाकर पुरुषों का खेल नहीं देख सकती हैं। साथ ही यहां हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं को दो महीने जेल की सजा हो जाती है।

- ईरान में सिर्फ पुरुषों को ही तलाक लेने का अधिकार दिया गया है। यहां महिलाओं को ये हक नहीं है कि वो पुरुषों से तलाक मांग लें। इसके अलावा पति की मर्जी के बिना यहां महिलाओं के काम करने पर भी पाबंदी है।

- ईरान में महिलाओं का गैर मर्दों से हाथ मिलाना अपराध है। अगर महिला किसी से हाथ मिलाती पायी जाती है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।

- यहां महिलाओं का टाइट कपड़े पहनना अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही यहां यह भी कानून है कि महिलाएं अपने पति को संबंध बनाने के लिए मना नहीं कर सकती हैं।

- यहां सड़क पर खड़े होकर गाना गाना अपराध माना जाता है। साथ ही इस देश में लोगों का टाई पहनना भी मना है।

- ईरान में सबसे चौंकाने वाला कानून ये है कि यहां पिता अपनी बेटी से भी शादी कर सकता है। साल 2013 में यहां यह कानून पास हुआ था, जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है, लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए।