अचानक नाचने लगी महिलाऐं, हुई मौत, आज तक बना हुआ है रहस्य

अक्सर हमारे सामने ऐसी कई परिस्थितियां आती हैं जो हमारी समझ से बाहर होती हैं और हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इतिहास में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनका सुनिश्चित कारण आज भी कोई नहीं दे पाया हैं और ये अभी भी रहस्य बने हुए हैं। जी हाँ, इन घटनाओं में से ही एक घटना हैं द डांसिंग प्लेग ऑफ 1518 जिसमें कई महिलाऐं एकसाथ अकारण ही नाचने लगी और महीनों तक नाचने के बाद उनकी मौत होने लगी जो कि आज भी रहस्य बनी हुई हैं। तो आइये जानते हैं इस अनोखी घटना के बारे में।

साल 1518 में गर्मी के दिनों में शहर स्ट्रासबर्ग में एक महिला ने सड़क पर नाचना शुरू कर दिया। पूरा दिन और पूरी रात वह नाचती रहती थी। इसी बीच एक हफ्ते के भीतर ही 34 दूसरी महिलाओं ने भी उस महिला के साथ नाचना शुरू कर दिया। उनको नाचते हुए देखकर ऐसा लगता है कि उनके अंदर किसी बुरी आत्मा का वास हो गया है। नाचने का न तो कोई बड़ी वजह थी और न ही कोई ऐसा खास मौका जिस पर नाचा जा सके। एक महीने के भीतर ही नाचने वाली महिलाओं की संख्या 400 के पास पहुंच गई।

इसके बाद धार्मिक पुरोहित से लेकर वैज्ञानिक तक बुलाए गए। नाचते-नाचते कई महिलाओं की हालत खराब होने लगी। यहां तक की महिलाओं की नाचते-नाचते मौत भी होने लगी। इसके बाद उनके लिए स्टेज बनाए गए और अलग से हॉल बनाया गया। सभी लोगों का ऐसा मानना था कि डांस कर रही महिलाओं की स्थिति में तभी बदलाव आएगी जब वह दिन-रात नाच पाएंगी। इस घटना के पीछे कई तरह की थ्योरी दी गई। जहर, एपिलेप्सी, सामूहिक मानसिक बीमारी भी बताई गई लेकिन फिर भी इस ऐतिहासिक घटना का आज तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।