VIDEO : आइसक्रीम वाला पिज्जा देखकर आपको भी हो जाएगी नफरत! लोगों ने कहा इसे गुनाह

सोशल मीडिया के इस जमाने में आपने कई फूड ब्लॉगर के वीडियो देखें होंगे जो आए दिन आपके सामने विभिन्न व्यंजन लेकर आते हैं। आजकल लोग अपने फूड में कई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। लेकिन वहीँ कुछ एक्सपेरिमेंट ऐसे हैं जो आपको दुनिया का सबसे बकवास अहसास करवा सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं आइसक्रीम वाले पिज्जा में। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वेंडर आइसक्रीम के साथ वेजिटेबल पिज्जा बनाता हुआ नजर आता है। इसका स्वाद जिसने भी लिया उसने इसे बकवास बताया और वेंडर के इस काम को गुनाह। वीयर्ड फूड कॉम्बिनेशन वाले इस पिज्जा का वीडियो देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।

वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि डो से पिज्जा बेस बनाने के बाद वेंडर उसके ऊपर चॉकलेट सिरप डालकर उसे अच्छे से फैला लेता है। इसके बाद उसके ऊपर कटे हुए प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालने के बाद मोजेरैला चीज डालता है। फिर लिक्विड के बजाए क्रीमी आइसक्रीम डालकर उसे ओवन में पकने के लिए डाल देता है। इस प्रोसेस को देखकर ही कइयों को उल्टी जैसी फीलिंग आने लगी है। अंदाजा लगाइए कि इसका स्वाद कैसा होगा। ओवन से निकालने के बाद वेंडर उसके ऊपर आइसक्रीम डालकर सर्व कर देता है। इसे खाने वाले ने जिस तरह का एक्सप्रेशन दिया, उसे तो जरूर देखिएगा।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर radiokarohan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, छी ही लिखें। हमें यकीन है कि आप टॉर्च लेकर वेंडर को ढूंढने भी निकल पड़े होंगे।