खाने को मुँह से पेट तक पहुंचने में लगते है केवल 7 सेकंड, जानें मानव शरीर से जुड़े ऐसे ही कुछ और रोचक तथ्य

मानव को इस संसार की सबसे अनोखी कृति माना जाता हैं जिसकी पूर्ण संरचना और इससे जुड़ी जानकारी सभी को हैरानी में डाल देती है। हमारे मानव शरीर से जुड़े ऐसे कई तथ्य होते है जिनसे हम अनजान होते है और ये तथ्य आपको हैरानी में दाल सकते हैं। इसलिए आज हम आपको मानव शरीर से जुड़े कुछ अनसुने और रोचक तथ्यों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको हैरानी में दाल देंगे। तो आइये जानते है इन तथ्यों के बारे में।

* हमारी नाक और कान उम्रभर बढ़ते रहते है यही कारण है कि बूढ़े लोगों के कान लंबे-लंबे होते है।

* हमारे बाल भी उसी पदार्थ से बने होते है जिनसे नाखून बने होते है।

* जब हम छींकते है उस समय केवल दिल को छोड़कर पूरी बाॅडी काम करना बंद कर देती है।

* खाने को मुँह से पेट तक पहुंचने में केवल 7 सेकंड लगते है।

* जब हम अपने मुँह पर पानी डालते है तब हमारी दिल की धड़कन कम हो जाती है।

* चाहे दिन हो या रात जितने समय में आप ‘I Love You’ कहोगे उतने समय में आपकी 20,000 सेल मर जाएगी और इनकी जगह नई पैदा भी हो जाएगी।

* आपके एक कदम चलने में 200 मांसपेशियों का जोर लगता है।

* मानव शरीर 230 जगहों से तुड़-मुड़ सकता है।

* इंसानी खून, पानी से छः गुना गाढा होता है।

* जाँघ की हड्डी कंक्रीट से भी चार गुना मजबूत होती है।

* हमारा गाल अंदर से जिस टिशू से बना हुआ है योनि भी अंदर से उसी टिशू से बनी होती है।

* जब इंसान ज्यादा टेंशन में होता है तो खून गाढ़ा होने लगता है जिससे खून के थक्के जमने के चांस रहते है। यही कारण है कि ज्यादा टेंशन करने से हार्ट अटैक आता है।

* सुबह उठने के बाद कई बार जब हमारी आंखो में जो सफेद-सफेद यूरिया जैसा पदार्थ मिलता है उसे ‘आई बूगर्स’ कहा जाता है। ये एक तरह से हमारी आंख द्वारा पेशाब करने जैसा है।

* यदि कोई इंसान पूरे जीवनकाल में ढाढी न कटवाए, तो यह 13 फीट तक बढ़ सकती है।

* किसी भी चीज का टेस्ट लेने के लिए उसका मुँह में थोड़ा बहुत पिघलना जरूरी होता है।

* लिंग से वीर्य छूटने की स्पीड 40 फीट प्रति सेकंड होती है।

* यदि धरती पर मौजूद सभी जीवों की दौड़ करवाई जाए तो इंसान सबसे लंबे समय तक भागेंगे।

* यदि आप एक जगह आराम से खड़े हो तो इसमें भी आपकी 300 मसल्स का प्रयोग हो रहा है।

* हमारा खून एक दिन में 65 बार किडनी से पास होता है।

* किसी इंसान की डर से मौत इसलिए हो जाती है क्योंकि डरने पर हमारी बाॅडी से बहुत ज्यादा मात्रा में ‘adrenaline‘ रिलीज होता है जो ज्यादा होने पर जहर बन जाता है।