इस चीज को देखते ही महिला का नहीं रहता खुद पर काबू, 30 साल से है ये बीमारी

पेरेंट्स अपने छोटे बच्चों पर ध्यान रखते हैं कि वे अनजाने में कुछ उल्टा-सीधा ना खा ले। लेकिन ऐसी ही हरकत पेरेंट्स करने लगे तो। ऐसा ही कुछ अजीब देखने को मिलता हैं इंग्लैंड के नॉर्थ वेल्स की रहने वाली 44 साल की क्लेयर लुईस ओवेन के साथ जिसे स्पंज खाने की इतनी बुरी लत है कि वह उसे देखने के बाद चाहकर भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती। आलम यह है कि अब इस महिला के घर में स्पंज का बना कोई भी सामान नहीं खरीदा जाता। क्लेयर का कहना है कि उन्हें भी स्पंज चबाना पसंद नहीं है। लेकिन जब वे तनाव में होती हैं, तब स्पंज खाने की तलब बढ़ जाती है और वे खुद को रोक नहीं पातीं। इसके अलावा क्लेयर पीरियड्स के वक्त या किसी बात से परेशान होने पर स्पंज चबाने लगती हैं।

उन्हें स्पंज खाने की बुरी लत है। क्लेयर सफाई और नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पंज तक को नहीं छोड़तीं। जैसे ही क्लेयर की नजर किसी स्पंज पर पड़ती है, वह फौरन उसे फाड़कर मुंह में रख लेती हैं। इसके बाद चबा-चबाकर उसे निगल भी जाती हैं। क्लेयर का कहना है कि भले ही स्पंज में उन्हें किसी तरह का स्वाद नहीं आता है, लेकिन वे इसे देखकर खुद को कंट्रोल नहीं पाती हैं। महिला की मानें, तो कम उम्र में इन्होंने घर का सोफा फाड़कर खा लिया था। क्लेयर की इस बुरी लत की वजह से उनके घर में अब स्पंज से बना कोई भी सामान नहीं खरीदा जाता।

वेबसाइट मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्लेयर को 14 साल की उम्र से स्पंज खाने की आदत है। उन्हें पिका नाम का ईटिंग डिसऑर्डर है। इस बीमारी के चलते इंसान गैर खाद्य पदार्थ की ओर भी आकर्षित होने लगता है। यही वजह है कि क्लेयर न चाहते हुए भी स्पंज खाती हैं। क्लेयर एक मेडिकल शॉप पर काम करती थीं। जहां उन्हें स्पंज बड़ी आसानी से मिल जाता था। उनका ज्यादातर समय स्पंज खाने में ही बीतता था। क्लेयर का कहना है कि उन्हें छोटे छेद वाले स्पंज काफी पसंद हैं। वे इस तरह के स्पंज बेड के पास रखती हैं, जिसे दिन में दो से तीन बार खाती हैं।