दुनिया की इन डिशेज को देखकर ही बन जाएगा उल्टी जैसा मन

खानपान का अपना अलग ही आनंद होता हैं जो कि जगह के अनुसार बदलता रहता हैं। दुनियाभर में कई तरह के व्यंजन हैं जो अपने स्वाद के चलते विदेशों में भी प्रसिद्द हैं। वहीं कई ऐसे हैरान करने वाले व्यंजन भी हैं जो आपका सिर चकरा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही व्यंजन लेकर आए हैं विदेशों में जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं। ये डिशेज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो बड़ी ही अजीब हैं, जो शायद आपको पसंद नहीं आये।

सन्नकजी

एशिया के कुछ देशों में ऑक्टोपस खाया जाता है और वो भी कच्चा। शेफ, ज़िंदा ऑक्टोपस के अंगों को आपकी आंखों के सामने अलग करेगा और उसे तिल के तेल में डुबा कर आपको देगा।

क्रिस्पी टेरेनटुला

इस बार ट्राई करिए मकड़ी की पकौड़ी। कोई ऐसी-वैसी घरेलू मकड़ी नहीं, बल्कि खतरनाक टेरेनटुला। कम्बोडिया में खमेर रूज के शासनकाल के दौरान लोगों ने इसे खाने की कमी के दौरान खाना शुरू किया।

बैलट

इसमें बत्तख के अंडे के अन्दर उसके बच्चे को थोड़ा-सा बड़ा होने दिया जाता है। आप समझ लें इसे एक भ्रूण बनने दिया जाता है। और उसके पूरी तरह से विकसित हो जाने के पहले ही उसे उबाल कर पेट तक पहुंचा दिया जाता है। इसे फिलिपीन्स में बियर के साथ एक स्ट्रीट फ़ूड के रूप में परोसा जाता है।

शियोकारा

अलग-अलग समुद्री जीवों के मीट को उनकी ही फर्मेन्टेड अंतड़ियों में मिला कर, उस पर नमक-मिर्ची डाल कर परोसा जाता है। और हां, वो भी कच्चा।