अंतिम संस्कार की ऐसी अनोखी परंपराएं जो होश उड़ा दे, विश्वास कर पाना भी मुश्किल

हर इंसान का उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संकार किया जता हैं। अंतिम संस्कार के लिए हिन्दू धर्म में व्यक्ति को जलाने की परम्परा हैं और अन्य धर्मों में दफनाने की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भी कई अन्य तरीकों से अंतिम संस्कार की क्रिया की जाती हैं जो कि बेहद ही अनूठी हैं और अविश्वसनीय हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अंतिम संस्कारकी क्रियाओं की जानकारी दें जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- दक्षिणी मैक्सिको के मायन में अधिकतर वर्गों में मृत व्यक्ति को घर में ही दफन करने की परंपरा है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इस तरह से उनका प्रिय उनके करीब ही रहता है। हालांकि इसकी एक वजह गरीबी भी बताई जाती है। चूंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वो मृतक का अंतिम संस्कार कर सकें, इसलिए वो घर में ही गड्ढा खोदकर मृतक को दफना देते हैं।

- वियतनाम में कई जगहों पर यह परंपरा है कि इंसान की मौत के बाद उसका बड़ा बेटा या बेटी उसके सारे कपड़े उतारता है और उन्हें हवा में लहराता है। इसके बाद मृतक की आत्मा को पुकारा जाता है, ताकि वो फिर से मृतक के शरीर में प्रवेश कर सके।

- चीन और फिलीपींस में कई जगहों पर इंसान की मौत के बाद उनके शवों को ताबूत में रखकर ऊंचे चट्टानों पर लटका दिया जाता है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इससे मृतक की आत्म सीधे स्वर्ग में पहुंच जाती है।

- इंडोनेशिया के बाली में मृतक को जीवित की तरह माना जाता है। कहा जाता है कि वह अभी सो रहा है। यहां इंसान की मौत पर आंसू बहाने की भी मनाही है।

- तिब्बत के बौद्ध समुदाय में ये परंपरा है कि इंसान की मौत के बाद उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें गिद्धों को खिला दिया जाता है। यहां यह परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है, जिसे नियिंगमा परंपरा (स्काई बुरियल) कहा जाता है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि मृत व्यक्ति के शव को अगर गिद्ध खाएं तो उनकी उड़ान के साथ उस व्यक्ति की आत्मा भी स्वर्ग में पहुंच जाती है।