प्रेगनेंसी में हुई महिला को अनोखी क्रेविंग और खाने लगी कुत्तों के बिस्किट!

किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंसी अर्थात गर्भावस्था का समय बहुत चुनौतियों वाला होता हैं जहां अपने खानपान पर तो ध्यान रखना ही होता हैं, लेकिन इसी के साथ ही मूड स्विंग्स और क्रेविंग को भी संभालना पड़ता हैं। जी हां, गर्भवती महिलाओं को इन दिनों में खाने की चीज़ों को लेकर क्रेविंग होती है जो कि अलग-अलग हो सकती हैं। किसी को खट्टा खाने का मन होता हैं तो किसी को मीठा। लेकिन इससे अलग एक महिला को अलग ही किस्म की क्रेविंग हुई और वह कुत्तों के बिस्किट खाने लगी, वो भी अपने पति से छिपकर। पति को अपनी पत्नी की इस सीक्रेट क्रेविंग के बारे में महीनों तक कुछ भी नहीं पता था। रेडिट पर महिला ने अपने साथ हुए इस अनुभव के बारे में बताया है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोगों ने काफी फनी रिएक्शन दिए हैं।

महिला ने बताया है कि प्रेगनेंसी के 5 हफ्ते के बाद से ही उसे ये अजीबोगरीब अनुभव होने लगा। जहां सबको प्रेगनेंसी के दौरान कुछ अच्छी चीज़ें का मन करता है, वहीं इस महिला को अलग ही क्रेविंग होती थी। उसने बताया कि वो अपने पति से छिपकर कुत्तों के बिस्किट खाने शुरू कर दिए क्योंकि उसे यही खाने का मन होता था। महिला ने बताया कि उसे ये बताने में शर्मिंदगी होती थी कि उसे डॉग बिस्किट खाने का मन होता है। उसने अपने दोस्तों से ये बात बताई लेकिन किसी को भी उसके जैसा अनुभव नहीं हुआ था।

कुछ महीनों तक तो महिला का ये राज़ छिपा रहा लेकिन उसके पति ने एक दिन उसे छिपकर डॉग बिस्किट खाते देख लिया और वो सन्न रह गया। पहले तो उसे समझ नहीं आया कि ये कौन से बिस्किट हैं लेकिन कुछ दिनों बाद उसके पति को इस राज़ का पता चल ही गया। गनीमत ये रही कि पति ने इस पर कोई खराब रिएक्शन नहीं दिया और ये उनके लिए एक मज़े की बात बन गई।