उत्तर कोरिया की ये रोचक बातें कर देती हैं पूरी दुनिया को हैरान

जब भी कभी अमेरिका कि तनातनी की बात आती हैं तो सबसे पहल नाम आता हैं उत्तर कोरिया का। पीछले काफी समय से परमाणु परीक्षणों को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग में बातों के वार चलते हुए नजर आए है। उत्तर कोरिया को पूरी दुनिया से अलग और अनोखा माना जाता हैं क्योंकि वहां के कानून बेहद ही अजीबोगरीब हैं जिनकी दुनियाभर में आलोचना होती रही हैं। आज हम आपको उत्तर कोरिया की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरी दुनिया को हैरान कर देती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- उत्तर कोरिया में कानून है कि यहां आम नागरिक कार नहीं खरीद सकते हैं। यहां पर कार रखने की इजाजत सिर्फ सेना और सरकार के अधिकारियों को ही है।

- उत्तर कोरिया में किजोंग डांग नाम का एक मॉडल शहर बनाया गया है। उत्तर कोरिया ने ठीक बॉर्डर पर इस शहर का निर्माण किया है, जो कि दक्षिण कोरिया के लोगों को लुभाने के लिए है। पर यहां पर कोई नहीं रहता है। इसे एक भुतहा शहर कहा जाता है।

- उत्तर कोरिया में लोगों का नीला जींस पहनना प्रतिबंधित है। हालांकि पर्यटकों को ये छूट है कि वो नीले रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन किम II सुंग और किम जोंग द्वितीय के मेमोरियल हॉल में जाने से पहले आपको दूसरे रंग की पैंट पहननी होगी।

- उत्तर कोरिया में गरीब लोगों की तस्वीर लेना कानूनन अपराध है। दरअसल, उत्तर कोरिया का मानना है कि इससे देश की छवि खराब होती है।

- उत्तर कोरिया में आप अपने मनपसंद के बाल नहीं कटवा सकते हैं। सरकार ने लोगों के बाल कटवाने के कुछ डिजाइन जारी किए हैं। उत्तर कोरिया में रहने वाले लोग इन्हीं डिजाइनों में से किसी एक को पसंद करके अपने बाल कटवा सकते हैं।

- उत्तर कोरिया का संस्थापक किम II सुंग को कहा जाता है। उनका जन्म वर्ष 1912 को हुआ था। उन्ही के जन्मदिन के वर्ष से ही उत्तरी कोरिया अपने नए वर्ष की गणना करता है।