यहां बीच रास्ते गाडी का ईंधन ख़त्म होना बड़ा गुनाह, जुर्माने के साथ होगी सजा

हर देश के अपने कुछ नियम-कानून होते हैं जिनका उस देश के लोगों को पालन करना होता हैं। लेकिन कई कानून ऐसे होते हैं जो सभी को हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक देश हैं जर्मनी जो अपनी इंजीनियरिंग और विकास के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह देश अनोखे कानून और चीजों के लिए जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जर्मनी में होने वाली कुछ अनोखी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

- आमतौर पर भारत समेत कई देशों में लोग किसी को एडवांस (समय से पहले) में ही बर्थडे विश (जन्मदिन की शुभकामनाएं) कर देते हैं, लेकिन जर्मनी में ऐसा करना बैडलक माना जाता है। यहां लोग सिर्फ जन्मदिन के दिन ही किसी को बधाई या शुभकामना देते हैं।

- जर्मनी एक ऐसा देश है, जहां आप हाइवे पर जितनी मर्जी उतनी रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं, इसके लिए कोई सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां बीच रास्ते में अगर आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है तो इसे अपराध माना जाएगा। इसके लिए आपको सजा हो सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है।

- आमतौर पर लोग किसी को फोन करते हैं या फोन उठाते हैं तो सबसे पहले 'हैलो' ही बोलते हैं और उसके बाद बात करने शुरू करते हैं, लेकिन यहां के लोग फोन पर हैलो बोलने के बजाय सीधे अपना नाम बताकर ही बातचीत करना शुरू कर देते हैं।

- शायद आपको पता न हो, लेकिन दुनिया की सबसे पहली मैगजीन 1663 ईस्वी में जर्मनी में ही लॉन्च हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा किताबें छापने वाले देशों की सूची में जर्मनी का नाम भी शामिल है। यहां हर साल 94 हजार से अधिक किताबें छपती हैं।

- दुनिया में सबसे ज्यादा चिड़ियाघर जर्मनी में ही मौजूद हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी यहीं पर है, जिसका नाम 'उल्म मिंसटर' है। इस चर्च की ऊंचाई करीब 530 फीट है। यह इतना बड़ा है कि इसमें दो हजार लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं।