विदेशी दूल्हे ने भोजपुरिया अंदाज में किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

शादी में डांस न हो तो माहौल फीका-फीका लगने लगता है। शादी में बाराती के साथ-साथ दूल्हा और दुल्हन भी मटकते हुए दिखाई देते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन डीज फ्लोर पर जमकर धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' (Lollipop Lagelu) पर धूम मचाते हुए दिखाई दे रहे है। कमाल की बात तो यह है कि दूल्हा विदेशी है। दूल्हा भोजपुरी गाने पर देसी अंदाज में कमर हिलाता हुआ दिखाई दे रहा है और दुल्हन भी फुल एनर्जी के साथ दूल्हे का साथ दे रही है।

दूल्हा और दुल्हन दोनों ने भोजपुरिया अंदाज में ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए। दोनों ने बिना किसी की परवाह किए स्टेज पर जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को shubhmakeup नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दुल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।