स्पार्कल गन से स्टंट करना दुल्हन को पड़ा भारी, फायर करते ही फट गई गन, देखें दिल दहला देने वाला ये वीडियो

शादियों में दूल्हा-दुल्हन अक्सर कुछ अनोखा करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए स्टंट करना बहुत आम बात है लेकिन कभी-कभी यह खतरनाक साबित होता है। हाल ही में महाराष्ट्र की एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां दूल्हा-दुल्हन हाथों में स्पार्कल गन लिए फोटो खिंचवा रहे थे। लेकिन स्पार्कल गन से स्टंट दुल्हन के लिए खतरनाक हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पर इस वीडियो को अदिति नाम की एक यूजर ने शेयर किया। 13 सेकंड की क्लिप में दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। कपल के हाथों में स्पार्कल गन है। जैसे ही उन्होंने उसे फायर किया, उनमें से एक बंदूक फट गई और दुल्हन के चेहरे पर जा लगी। उसने जल्दी से बंदूक फेंक दी और हर कोई आग बचाने और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा।

इस वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पता नहीं आजकल लोगों को क्या हो गया है। वे शादी के दिन को पार्टियों की तरह ज्यादा ट्रीट कर रहे हैं और इस तरह अपना परफेक्ट दिन बर्बाद कर रहे हैं।'

इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।