VIDEO : चिड़िया का घोंसला बनाने का यह नजारादेगा दिल को सुकून, आइये देखें

अपना घर सभी की चाहत होती हैं फिर वह चाहे इंसान हो या जानवर। इंसान जहां अपने घर के लिए पूंजी इकठ्ठा करते हैं, वहीँ जानवर खुद अपना घर बनाते हैं। आपने कई चिड़िया के घोंसले देखें होंगे जो सुनियोजित तरीके से बने होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी चिड़िया को घोंसला बनाते हुए देखा हैं कि वह किस तरह तिनका-तिनका करते हुए अपना घोंसला बनाती हैं। आज हम आपके लिए इससे जुड़ा एक वीडियो लेकर आए हैं जो पक्षियों की अनोखी कला को दिखा रहा है। यह वीडियो ट्विटर अकाउंट @Gabriele_Corno द्वारा शेयर किया गया हैं।

वीडियो में एक पक्षी अपना घोंसला बना रहा है। यूं तो कई पक्षी घोंसला बनाते हैं, कई दूसरों के घोंसलों में अंडे दे देते हैं तो कई कबाड़ में पड़ी चीजों में ही अंडे दे देते हैं मगर जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसमें दिख रहे पक्षी ने इतनी खूबसूरती से एक घोसला बनाया कि आप उस पक्षी को इंजीनियरिंग का जानकार मान लेंगे।

वीडियो में एक चिड़िया तिनके, घास के टुकड़े आदि का इस्तेमाल कर पेड़ की टहनी पर अपना घोसला बना रही है। वो पहले एक-एक कर घास को सिलाई की तरह डाली पर सिल रही है और फिर उसे और भी ज्यादा गहरा करती जा रही है। देखते ही देखते उसका घोंसला गोल होता जा रहा है। वो फिर अंदर जाकर घोसले का आकार सुधारती दिख रही है। आपको बता दें कि पीले रंग की इस चिड़िया का नाम वीवर बर्ड है जिसे हिन्दी में बया कहते हैं। बया कमाल की बुनकर होते हैं। बुनकर पक्षी का घोसला बेहद खास होता है जिसे वो काफी वक्त लेकर बनाती है।