VIDEO : युवक को भारी पड़ी आशिकी, महिला ने सरेआम की चप्पलों की बारिश!

आपने कई मनचलों को देखा होगा जो लड़कियों के पीछे पड़े रहते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। वहीँ कई लड़के ऐसे होते हैं जिनपर आशिकी का भूत इस कदर सवार होता हैं कि वे अपनी हद पार कर जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें महिला एक युवक पर चढ़े आशिकी के भूत को उतारती नजर आ रही हैं। मामला उतर प्रदेश के उरई जिले के कोंच कस्बे का हैं जहां एक महिला ने मनचले आशिक की धुनाई कर दी और किसी ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने मनचले को हिरासत में लिया

खबर के अनुसार जब युवक ने उसे छेड़ा तो वह नशे में था। इस समय ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में वह झुकी हुई स्थिति में बैठा है जो आप देख सकते हैं। वहीं महिला अपना गुस्सा निकालती है और बिना रुके चप्पलों से उसकी पिटाई करते दिखती है। इस वीडियो के मुताबिक महिला ने 20 सेकेंड में 40 बार उसके सिर पर चप्पलें मारीं और उसके बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे है। केवल यही नहीं बल्कि कई यूजर्स ने ईव-टीजर के खिलाफ खड़े होने के लिए महिला की सराहना की, जबकि अन्य ने इसे अच्छी सजा बताया है। वहीं एक अन्य ने कहा कि बिलकुल सही किया लड़की ने, अब समय बदल गया है, लड़कियों को छेड़ोगे तो पिटोगे। इस तरह कई लोग तारीफ़ कर रहे हैं।