हाथ में अंडरगारमेंट लिए महिला ने की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत, विडियो हुआ वायरल #VIDEO

यात्रा के दौरान यात्रियों के द्वारा की गई अजीबोगरीब हरकतों की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इसी कड़ी में ऐसी ही एक ताज़ा घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमे मॉस्को जा रही फ्लाइट में महिला ने अंडरवियर को सुखाने के लिए एयर एयर कंडीशनर का सहारा लिया। यह वायरल वीडियो रूस का है।

वायरल वीडियो में आप देख सकतें है करीब 20 मिनट तक यह महिला अंडरवियर को सुखाते हुए नजर आ रही है। ये वीडियो 14 फरवरी का है। रशियन वेबसाइट 'The First Tula' ने ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। ये वीडियो पीछे बैठे किसी पैसेंजर ने शूट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने हाथ में अंडरगारमेंट लिया हुआ है और एसी से सुखाने की कोशिश कर रही हैं। वेबसाइट के मुताबिक, सभी यात्री देखकर हैरान थे। लेकिन सभी चुप बैठे थे और ऐसा होता देख रहे थे। The First Tula को चश्मदीद ने बताया कि सभी यात्री महिला की ''इस हरकत को देखकर काफी शॉक्ड थे। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा।'' उन्होंने ये भी कहा कि महिला को जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई।