VIDEO : क्या आपने कभी अंग्रेजी में सुनी हैं सत्यनारायण कथा, मंत्रमुग्ध कर देगा यह नजारा

भगवान विष्णु के भक्त हर गुरुवार के दिन सत्यनारायण कथा का पाठ करते हैं। आपने भी कथा कई बार सुनी होगी जो कि संस्कृत में पढ़ी जाती हैं और फिर इसका हिन्दी में अर्थ समझाया जाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में सुनी हैं। इसका एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें एक पंडित जी अंग्रेजी में सत्यनारायण कथा सुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं घरवाले वहीं बैठकर कथा सुन रहे हैं जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

केवल यही नहीं बल्कि इस वीडियो में दिख रही पूजा सामग्री और इसे प्रस्तुत करने का तरीका दक्षिण भारतीय संस्कृति का मालूम पड़ता है। आप सभी जानते ही होंगे कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। बस यही वजह है कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो साउथ इंडिया में स्थित किसी घर का है। जी हाँ और इस समय पूरे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और ढेर सारे कमेंट्स आए हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

किसी का कहना है यह अनोखा है तो किसी का कहना है अजीब भारत के लोग है। वहीं इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'चलो हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'भारत प्रगति पर है।' इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे क्रांतिकारी भी बताया है।