सर्दी का कहर - देखते ही देखते बर्फ में तब्दील हो गया अंडा, विडियो वायरल

दुनिया भर में कई ऐसी जगह हैं जहां ठंड का कहर इस हद तक रहता है कि लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ जाता है और कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिनकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। चीन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है जिसमें खुले में एक अंडे को तोड़ा गया और देखते ही देखते वह बर्फ में तब्दील हो गया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रूस के साइबेरिया में बर्फ की घाटी में ओइमाकॉन नाम का एक गांव है जहां सबसे अधिक ठंड रहती है। फिलहाल यहां तापमान -67 डिग्री पहुंच गया है। आलम यह है कि वहां लोगों की पलकें तक जम गई हैं इसे दुनिया का सबसे सर्द जगह माना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुई, इस वीडियो में एक शख्स मेटल सर्फेस पर अंडा तोड़ते हुए नजर आ रहा है।

अंडा तोड़ने के कुछ ही छण बाद अंडा बर्फ बन गया। 1 मिनट 3 सेकेंड की इस वीडियो में कोई भी देख सकता है कि अंडे पर कैसे बर्फ की परत जम गई। Youku के मुताबिक, इस वीडियो को 21 जनवरी 2018 को चीन के Huzhong जिले में रिकॉर्ड की गई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि चीन में इस एरिया को सबसे ज्यादा ठंडा क्षेत्र माना जाता है।

एक और जहां चीन में इतनी ठंड पड़ रही है कि चीजें देखते ही देखते बर्फ में तब्दील हो रही हैं तो वहीं पिछले साल भारत के ओडिशा शहर में आलम ये रहा था कि गर्मी की वजह से यहां के लोग बेहाल थे। ओडिशा से एक वीडियो पिछले साल मई में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एक शख्स सड़क पर अंडा तोड़ता हुआ नजर आया था। इस शख्स ने बिना किसी गैस, बिना चुल्हे के ही सड़क पर ऑमलेट बना दिया था।