एयरपोर्ट तक पहुंची नवरात्रि की रौनक, यात्रियों ने जमकर किया गरबा, देखें VIDEO

मातारानी का पावन पर्व जारी हैं जहां देशभर में गरबा करते हुए लोग दिखाई दे रहे है। गुजरात में किए जाने वाले इस पारंपरिक नृत्य को अब देशभर में अपनाया जाने लगा हैं। नवरात्रि का रंग सभी के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। इसका एक नजारा कुछ दिनों पहले मुंबई की लोकल ट्रेन में भी दिखा था जहां लोग गरबा करते हुए दिखाई दिए थे। अब नवरात्रि की रौनक एयरपोर्ट तक जा पहुंची हैं जहां यात्रियों ने जमकर गरबा किया हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसे ट्विटर के Divya Putrevu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। एअरपोर्ट पर कर्मचारियों ने स्टाफ के लिए गरबा का आयोजन किया था। लेकिन यात्रियों ने गरबा में शामिल होकर इस आयोजन के उत्साह को दोगुना कर दिया। वीडियो खूब पसंद किया गया।

वीडियो देखकर साफ पता चल रहा था कि सभी लोग गरबा में शामिल होकर बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रहे थे। दरअसल बेंगलुरु एअरपोर्ट पर कर्मचारियों ने स्टाफ के लिए गरबा का आयोजन किया था और जैसे ही गरबा करना शुरू हुआ, धीरे धीरे कर वहाँ मौजूद यात्रियों ने भी इसमें शामिल होना शुरू कर दिया। और फिर गरबा की गोल बढ़ती ही चली गई और उसके बाद गरबा की मस्ती और नजारा बेहतरीन हो गया।

दिव्या नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया पर बेंगलुरु एअरपोर्ट के गरबा का वीडियो शेयर किया तो बेंगलुरु एअरपोर्ट ने भी ट्विटर के ज़रिए इस आयोजन को सफल और सुखद बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया। वो उन सभी लोगों के भी शुक्रगुजार थे, जो एअरपोर्ट पर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने में उनके साथ शामिल नजर आए। फिलहाल बेंगलुरु एअरपोर्ट के गरबे का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोगों को कर्मचारियों और यात्रियों के बीच का ये समन्वय और सद्भाव लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।