VIDEO : यह नजारा देख हर कोई कह रहा, नहीं सहेंगे Momos के साथ ऐसा अन्याय

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें लोग खाने के साथ कई एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। इनमें से कुछ लोगों को पसंद आते हैं तो कुछ गुस्सा दिलाते हैं। वर्तमान समय में मोमोज बहुत प्रचलित स्नैक्स बन चुका हैं जिसे बच्चे हो या बड़े सभी खाना पसंद करते हैं। आजकल मोमोज से जुड़े कई एक्सपेरिमेंटल वीडियो भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसे देखने के बाद आप अपना आपा ही खो बैठेंगे। इस वीडियो में मोमोज के साथ अब जो खिलवाड़ किया है, वो किसी अत्याचार से कम नहीं है। वायरल क्लिप को देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर radiokarohan नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि वेंडर मोमोज को फ्राई करने के बाद उस पर चाट मसाला छिड़कता है। फिर सौंठ और हरी चटनी डालने के बाद उस पर व्हिप किया हुआ दही डालता है। इसके बाद दोबारा चाट मसाला छिड़कने के बाद फिर से दोनों चटनी डालकर उसे अनार के दानों और चुकुंदर के लच्छों के साथ सर्व कर देता है।

यूजर ने बड़ी ही नाराजगी जताते हुए पोस्ट में कैप्शन दिया है, कमेंट में हाय-हाय लिखें। फिर क्या था। मोमो चाट की रेसिपी देखकर लोगों का भी पारा हाई हो गया। अब इस क्लिप को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई दुकानदार को खरी-खोटी सुना रहा है, तो किसी का कहना है- अब बेचारे मोमोज पर भी अत्याचार होने लगा।