VIDEO : जंग का अखाड़ा बना शादी का मंडप, दूल्हा-दुल्हन में हुई हाथापाई

शादी वाला दिन दूल्हा-दुल्हन के जीवन का सबसे अहम दिन होता हैं जो उन्हें जिंदगीभर याद रहता हैं। शादी वाले दिन का माहौल अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं। जहां मान-मनुहार के साथ ही छोटी मोटी नोक-झोंक भी देखने को मिलती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसा नजारा लेकर आए हैं जहां शादी का मंडप जंग का अखाड़ा बन गया और दूल्हा-दुल्हन में हाथापाई हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन ये बात सच है। ये वीडियो ट्विटर पर @TarekFatah नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक खूब लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा दुल्हन खड़े हैं। वरमाला की रस्म के बाद जब दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाती है, तो दूल्हा कैमरे की ओर देख रहा होता है। वह फोटो खिंचवाने में इतना मग्न हो जाता है कि वह दुल्हन की तरफ देखता ही नहीं है। ऐसे में जब वह बहुत देर तक अपना मुंह नहीं खोलता तो दुल्हन कुछ सेकेंड उसका इंतजार करती है। लेकिन जब वह इंतजार के बाद भी उसकी तरफ ध्यान नहीं देता, तो दुल्हन आग बबूला हो जाती है। दुल्हन को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह भूल जाती है वह कहां खड़ी है।

दुल्हन गुस्से में मिठाई दूल्हे के मुंह में बुरी तरह ठूंसने लगती है। ऐसे में दूल्हे का पारा भी हाई हो जाती है और दूल्हा दुल्हन को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद क्या था, दूल्हा-दुल्हन के बीच बैक-टू-बैक थप्पड़ों का सिलसिला शुरू हो जाता है। ये नजारा देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।