अजगर के साथ बच्चे की मस्ती का यह वीडियो रोक देगा आपकी भी सांसे #VIDEO

जब भी कभी किसी घर में कोई सांप घुस आता हैं तो उसे देख अच्छे-भले आदमी की भी डर के कारण सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती हैं। घर में घुसे सांप को पकड़ने के लिए अलग टीम को बुलाया जाता हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा हैं जो किसी को भी चौंका सकता हैं जिसमें बच्चा सांप नहीं बल्कि दो बड़े अजगर के साथ मस्ती करता हुआ नजर आ रहा हैं। बच्चे के चहरे पर इसको लेकर जरा भी शिकन या डर नहीं हैं। अजगर और लड़के के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद किसी की भी धड़कन बढ़ सकती। आप देख सकते हैं कि अजगर कितना विशालकाय और भयानक लग रहा है।

वायरल वीडियो में आप दो विशालकाय अजगर को जमीन पर रेंगते हुए देख सकते हैं। जबकि एक लड़का पेड़ के नीचे बड़े आराम से बैठा हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात है कि लड़का ने अजगर को अपनी गोद में रखा हुआ है। इस दौरान अजगर भी लड़के पर अटैक नहीं करता है। आप देख सकते हैं कि सांप भी लड़के के दुलार का आनंद ले रहा है। इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। इसके अलावा लोग वीडियो देखने के बाद जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो आइए सबसे पहले देखते हैं ये वीडियो।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ये लड़का पागल है, जो सांपों को अपना दोस्त समझ रहा है। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि सांप कभी भी इंसानों के दोस्त नहीं हो सकते। इन्हें इनके प्राकृतिक आवास में ही छोड़ देना चाहिए। एक अन्य यूजर का कहना है कि इन सांपों को देखकर ही मेरी हालत खराब हो रही है। पता नहीं इस लड़के को डर क्यों नहीं लग रहा है। कुल मिलाकर इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं।