VIDEO : अंडा छीलने की यह तकनीक कर देगी आपको भी हैरान!

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं जिसका सेवन सभी को सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान करना चाहिए। लेकिन लोग इसे छीलने की परेशानी के चलते खाने से कतराने लगते हैं। जी हां, कई बार उबले अंडे छीलने में तकलीफ होती हैं और इसका छिलका आसानी से नहीं उतर पाता हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने उबले अंडों को छीलने की ऐसी तकनीक बताई जो सभी को हैरान कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर youtube ने शेयर किया है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्स क्लाइमेंको को देख रहे हैं, जो उबले अंडों को आसानी से छीलने की टेक्नीक बता रहे हैं। क्लिप में क्लाइमेंको जिस तरह से अंडों को छीलते हुए नजर आते हैं, वो बड़ा ही जोरदार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंडा उबालने के बाद वे उसके दोनों छोरों पर होल कर लेते हैं। इसके बाद फूंक मारकर पूरा का पूरा अंडा छिलके से बाहर निकाल लेते हैं। कुछ लोगों को ये टेक्नीक पसंद नहीं आई, तो कुछ लोगों का कहना है कि वे इसे ट्राय करना चाहेंगे।

इसके वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘बीआरबी ने आज रात अंडों को केवल इसलिए उबाला है, ताकि आप उसके छीलने की टेक्नीक देख पाएं।’ दो दिन पहले अपलोड हुआ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।