VIDEO : बच्चों की खातिर खतरनाक सांप से लड़ गई मुर्गी, विडियो बेहद चौकाने वाला

एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। मां बच्चों पर जान तक न्यौछावर कर देती हैं। इसका एक मार्मिक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें एक मुर्गी अपने बच्चों को बचाने के लिए खतरनाक सांप से लड़ गई। सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब वायरल हो रहा हैं और शेयर किया जा रहा हैं।

इस वीडियो में आप देखेंगे की किस तरह एक एक मुर्गी ने सांप की हालत खराब दी। क्योंकि, उसे अपने बच्चों को जो बचाना था। आप वीडियो में देख सकते हैं एक कोने में मुर्गी अपने चूजों के साथ बैठी होती है तभी वहां एक खतरनाक सांप आ जाता और उन पर हमला कर देता है। लेकिन, मुर्गी ने भी सांप को करारा जवाब दिया और उस पर ताबड़तोड़ हमले किए। मुर्गी ने जिस तरह से सांप पर हमला किया उससे सांप भी ‘खौफ’ में आ गया।