VIDEO : इंटरनेट पर तहलका मचा रहा किंग कोबरा के साथ इस लड़के का डांस

दुनियाभर में सांपों की कई तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से कुछ बेहद जहरीली होती हैं जिनके काटने के कुछ समय बाद ही मौत होना तय हैं। सांप जैसे जानवर तो जहरीला नहीं हो तो भी देखते ही डर लगने लगता हैं। लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तहलका मचा रहा हैं जिसमें एक लड़का बिना डरे किंग कोबरा के साथ डांस करता दिखाई दे रहा हैं। सांप के साथ खेलना खतरनाक साबित हो सकता है। यह वीडियो आपको बेहद हैरान कर देगा। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सांप को परेशान कर रहा है। वह सांप को पकड़ कर रखा हुआ। सांप वहां से जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह उसे छोड़ नहीं रहा है। यह लड़का सांपों के कहे जाने वाला राजा किंग कोबरा के साथ खेल रहा है। किंग कोबरा इतना खतरनाक होता है कि किसी को काट ले, तो पलभर में मौत हो सकती है। वीडियो में दिख रहा है लड़का किंग कोबरा के सामने बैठा हुआ। इसके बाद वह फन फैलाए सांप को छेड़ना लगता है। सांप उससे पीछा छुड़ाकर वहां से जाना चाहता है, लेकिन लड़का बार-बार उसे पकड़कर छेड़ता हुए दिख रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह सांप को बार-बार पकड़ रहा है। इसके बाद वह सांप के साथ डांस करने लगता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद किसी की भी हालत खराब हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो में दिख रहा है कि सांप ने इस लड़के को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है।