'कच्चा बादाम' के बाद मार्केट में छाया 'नींबू सोडा', वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

कुछ लोग सोशल मीडिया के सहारे रातोंरात स्टार बन गए। कुछ दिन पहले 'कच्चा बादाम' गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वहीं, अब एक नींबू सोडा बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स मस्त अंदाज में नींबू सोडा बेच रहा है। शख्स का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 'बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा' नाम के इस वीडियो में शख्स गाना गाते हुए नींबू सोडा बना रहा है। वहीं, आस-पास बैठे लोग शख्स के अंदाज पर मजे भी ले रहे हैं।

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। नींबू सोडा बेचने वाले इस शख्स ने अपने अनोखा अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है आलम ये है कि लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। '13_gouravsagar05' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद कर लिया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' क्या कॉन्फिडेंस है सर'। एक अन्य ने लिखा, 'जग्गी का नया बिजनेस पुणे में'। किसी का कहना है कि आप सब फटाफट बंटा पी लो।