सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। क्लिप में एक टीचर बच्चों से भरी क्लास को बिना डांट-फटकार के शांत कराने का बेहद दिलचस्प तरीका अपनाती दिखाई दे रही हैं। उनका तरीका इतना सहज और मजेदार है कि सोशल मीडिया यूजर्स टीचर की तारीफ करते नहीं थक रहे।
आवाज कम हुई तो बच्चों ने भी अपनाई वही लयवीडियो की शुरुआत क्लास में बच्चों के शोर से होती है। इसी बीच टीचर मुस्कुराते हुए थोड़ी तेज आवाज में सिर्फ ‘क्लास’ कहती हैं। बच्चे भी उसी अंदाज में उनकी आवाज दोहराते हैं।
इसके बाद टीचर धीरे-धीरे अपनी आवाज का स्तर कम करती जाती हैं। खास बात यह है कि बच्चे भी उनकी आवाज की नकल करते हुए हर बार थोड़ा धीमे बोलने लगते हैं। इस तरह कुछ ही पलों में शोर का स्तर लगातार कम होता चला जाता है।
फुसफुसाहट के बाद पूरी क्लास शांतआखिर में टीचर बेहद धीमी आवाज में ‘क्लास’ कहती हैं। बच्चे भी उसी धीमे स्वर में जवाब देते हैं। इसके तुरंत बाद टीचर मुस्कुराती हैं और क्लिप में पूरी क्लास शांत नजर आती है।
बच्चों को अनुशासन में लाने का यह तरीका इसलिए भी अलग नजर आया क्योंकि इसमें डांट या गुस्से के बजाय बच्चों को एक तरह के खेल में शामिल किया गया। इसी अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।
यूजर्स को पसंद आया टीचर का अंदाजवीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग टीचर के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बच्चों को बिना डराए शांत कराने का अच्छा तरीका बताया। एक यूजर ने इसे बेहद प्रभावी तरीका बताया, जबकि दूसरे ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके समय में डांट और डर से ही क्लास शांत होती थी।
वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि टीचर का यह शांत और रचनात्मक तरीका इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।