इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना इंसानी दांतों वाला ये केकड़ा, फोटो देखकर लोग बोले- 'छी ये कितना घिनौना है'

सोशल मीडिया पर एक केकड़े की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उसे देखने के बाद तरह-तरह कमेंट भी कर रहे हैं। तस्वीर वायरल होने की वजह केकड़े के दांत है जो बिल्कुल इंसानों जैसे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, लोगों ने जब इस तस्वीर को करीब से देखा तो अबीजोगरीब रिएक्शन दिए। इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं कि आखिर यह केकड़ा कहां मिला और किस प्रजाति का है।

अनूठी विशेषताओं वाले समुद्री जीव को गहरे समुद्र में एक मछुआरे ने पकड़ा था। इसकी तस्वीर फोटोग्राफर रोमन फेडोर्ट्सोव अपने इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की थी, जो पश्चिमी रूस में मछली पकड़ने के जहाज पर काम करता है।

तस्वीर के साथ फोटोग्राफर रोमन फेडोर्ट्सोव ने रूसी में लिखा, जिसका इंस्टाग्राम द्वारा अनुवाद किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'केकड़े, इनके बारे कुछ आकर्षक चीजें हैं तो कुछ प्रतिकूल। प्रकृति ने अपनी सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी।'

शेयर किए जाने के बाद से तस्वीर को हजारों लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं।

एक यूजर ने जैसे ही इस तस्वीर को देखा तो सबसे गंदा रिएक्शन दिया। उसने कैप्शन में लिखा, 'छी ये कितना घिनौना है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्रेजी! इसकी काटने की शक्ति क्या होगी, यह एक इंसानी दातों वाला दिखाई दे रहा है।'

एक यूजर ने लिखा, 'वह मानव दांत हैं। मुझे बताओ कि क्या मैं गलत हूं।'

एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'हां, यह शिकारी से एक एलियन है।'