कैटरीना के 'चिकनी चमेली' गाने पर भारतीय और विदेशी लड़की ने लगाए ठुमके, लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का कमाल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रही एक लड़की भारतीय है और दूसरी आयरिश है। दोनों ने अपने मस्ती भरे अंदाज में डांस कर इस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और अब ये वीडियो सभी का दिल जीत रहा है। इन दोनों ने कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए आइटम सॉन्ग चिकनी चमेली पर डांस किया।

इन दोनों लड़कियों ने इतना अच्छा और नैचुरल डांस किया कि कई यूजर्स तो इनके फैन ही बन गए। दोनों ही डांस करते हुए खिलखिलाकर हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'हम नाकाम रहे लेकिन हमने बहुत एंजॉय किया।' इस वीडियो को 50,000 से ज्यादा लोगों पसंद कर चुके है और कमेंट की तो बाढ़ सी आ गई है।