सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसी होती हैं जो देखते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। फिर देखते ही देखते वही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ खूब मजे भी ले रहे हैं। वजह है एक कार की ऐसी एंट्री, जो आम पार्किंग से बिल्कुल अलग नजर आती है।
पार्किंग एरिया में हुआ कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंगवायरल वीडियो किसी पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। फुटेज में कई कारें व्यवस्थित तरीके से खड़ी दिखाई देती हैं। तभी पास की ऊंची सड़क से एक कार अचानक नियंत्रण खो देती है और नीचे पार्किंग की ओर गिरने लगती है।
गिरते समय कार पहले एक बार पूरी तरह पलटती है। इसके बाद नीचे आते-आते वह दोबारा घूमती है और आखिर में जिस जगह आकर रुकती है, वहां वह बिल्कुल सीधी खड़ी दिखाई देती है। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है मानो कार किसी ने आराम से पार्क कर दी हो। इसी अनोखे अंदाज ने लोगों को चौंका दिया और वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो के साथ लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि यह दुनिया की सबसे अलग पार्किंग तकनीक है। हालांकि, यह घटना कब और कहां हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएंयह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Chopsyturvey नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, Parking Skiiilllllaaaaa...। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, इसे देखकर मुझे लड़ाकू विमानों की लैंडिंग याद आ गई। दूसरे ने सवाल किया, ये सच में हुआ है या किसी ने एडिट किया है? तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, वाह, कार ने तो कमाल का रोल मारा और सीधा पार्क हो गई। वहीं कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी के साथ खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं।