शख्स ने तैयार किया 25 सालों में हजारों चीनी मिट्टी के बर्तनों से घर

हर किसी को सपना होता हैं कि उसका अपना एक घर हो और इसके लिए वह दिन-रत मेहनत करता हैं। अपने घर की सजावट और इसकी सुंदरता सभी को भाति हैं। इसके लिए सभी अनोखे तरीके अपनाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अनोखे तरीके से अपन घर बनाया हैं और इसके लिए उसे 25 साल लग गए। शख्स ने अपने जीवन के कीमती 25 वर्ष अलग-अलग तरह की क्रॉकरी खोजने में खर्च कर दिए और उसी से ही अपना घर बनाया हैं।

वियतनामी पूर्व सैनिक नवयेन वाग त्रुंग ने अपने घर को सजाने के लिए करीब 10 हजार से भी अधिक चीनी मिट्टी के बर्तनों और एंटीक वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। सेना से छुट्टी मिलने के बाद नवयेन अपने बेटे के साथ गांव चले गए और वहां पर दोनों बढ़ई का काम करने लगे। नवयेन को एक बार एंटीक वस्तुओं के शौकीन व्यक्ति के घर टेबल-कुर्सी बनाने का मौका मिला। वहां पर चीनी मिट्टी के बेहतरीन क्रॉकरी और पुरानी वस्तुओं की सुंदरता देख नवयेन काफी प्रभावित हुए।

नवयेन ने मन ही मन फैसला कर लिया कि वो इस तरह कि वस्तुओं को जमा करेंगे। उन्होंने पूरा वियतनाम घूमकर कई तरह की क्रॉकरी खरीदी। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे कई देशों की यात्रा कि जहां पर उन्हें एंटीक क्रॉकरी के बिक्री के बारे में पता चलता था। नवयेन का यह जुनून देख परिवार के लोग परेशान थे, क्योंकि पूंजी खत्म होने पर नवयेन उधार भी लेने लगे।

नवयेन ने पहले ये सोचा था कि दुनियाभर से जमा इन क्रॉकरी को वो ऊंचे दामों पर बेचेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और घर में क्रॉकरी का ढेर लग गया। इस कलेक्शन में 17वीं और 18वीं सदी की क्रॉकरी भी शामिल थे। नवयेन को डर लगने लगा कि कहीं ये क्रॉकरी टूट-फूट ना जाए या उनकी मौत के बाद इन बर्तनों का क्या होगा?

इसके बाद नवयेन ने इन क्रॉकरी का इस्तेमाल कर अपने घर को सजाने का फैसला किया। उन्होंने घर की दीवारों, गेट और फेसिंग पर टाइल्स की तरह क्रॉकरी लगानी शुरू कर दी। इन क्रॉकरी में चीनी मिट्टी से बनने वाले हर तरह के बर्तन शामिल हैं। घर को सजाने के बाद नवयेन ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। क्रॉकरी से सजाए गए घर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।