यहां 50 लाख रुपये में मिलता है एक बर्गर, महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग उस रेस्टोरेंट में जाने से कतराते हैं जहां महंगा खाना मिलता हैं। आजकल तो सभी को बर्गर खाना पसंद आता हैं और कई रेस्टोरेंट इसे अपने अनुसार बनाते हैं और कीमत तय करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा हैं कि कभी आप 50 लाख रुपये का बर्गर खा सकते हैं। जी हां, वेनेजुएला में बर्गर की कीमत 50 लाख रुपये है।

वेनेजुएला के लोग इन दिनों महंगाई की मार झेल रहे हैं। यहां 10 फीसदी तक महंगाई दर बढ़ चुकी है। जिसकी वजह से रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एक समय यह देश दक्षिण अमेरिका के अमीर देशों में शुमार था मगर आज इसकी हालत बदतर हो गई है। जिसके लिए गलत सामाजिक प्रयोग जिम्मेदार हैं। यहां कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है।

देश से रोजाना पांच हजार लोग दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यहां के प्रोफेशनल्स भी अस्पताल और विश्वविद्यालयों को छोड़कर जा रहे हैं। यहां कानून की पढ़ाई कर चुके लोग मजदूरी या सेक्स वर्कर के तौर पर काम करने को मजबूर हैं। इसके अलावा नौकरशाह स्तर के लोग घरों में काम कर रहे हैं। वेनेजुएला के इस संकट ने त्रिनिदाद और टोबैगो के सामने परेशानी खड़ी कर दी है क्योंकि इन्हीं देशों में इसके नागरिक शरणार्थी के तौर पर पहुंच रहे हैं।